क्या होगा अगर स्टिक्सोसोरस आज भी जिंदा हो?

आप समुद्र से बाहर आते हैं और अचानक लाइफगार्ड की चिंतित आवाजें सुनाई देती हैं। पूरा बीच घबराहट में आ जाता है। आप पीछे मुड़कर देखते हैं, तो कुछ अजीब-सा पानी में छिपा हुआ दिखाई देता है। इससे पहले कि आप "लॉक नेस मॉन्स्टर" कहें, एक विशाल परछाईं आपके सामने आ जाती है। बड़े पैने दांत आपकी तरफ बढ़ रहे हैं।

क्या होगा अगर स्टिक्सोसोरस आज भी जिंदा हो?
क्या होगा अगर स्टिक्सोसोरस आज भी जिंदा हो?

आज हम स्टिक्सोसोरस के बारे में बात करेंगे की अगर ये आज भी जिंदा होता तो क्या होता?

स्टिक्सोसोरस: समुद्री दानव की कहानी

स्टिक्सोसोरस तकनीकी रूप से डायनासोर नहीं था, लेकिन यह 7 करोड़ से 8.5 करोड़ साल पहले के क्रिटेशियस पीरियड में समुद्रों में तैरता था। यह विशालकाय समुद्री जीव 10 मीटर लंबा होता था, जिसमें आधी लंबाई इसकी गर्दन की होती थी, जो करीब 5 मीटर तक जा सकती थी – एक जिराफ से भी लंबी!

इसे भी पढ़ें - क्या हो अगर आप जोंक से भरे एक पूल में गिर जाएं?

इसका वजन लगभग 3,600 किलोग्राम था, जो एक किलर व्हेल जितना भारी था।

क्या ये आपको पूरा निगल सकता है?

अगर आज स्टिक्सोसोरस जिंदा होता, तो आपको इसकी लंबी गर्दन और सिर पानी से बाहर दिखते, जबकि इसका शरीर गहरे समुद्र में छिपा रहता। ये जीव अपने शिकार को धीरे-धीरे पकड़ता और अपने पैने दांतों से अंदर खींचता, जहां इसका शिकार फंस जाता, जैसे किसी पिंजरे में। हालांकि, इसके दांत मांस को काटने में उतने कारगर नहीं थे, इसलिए ये अपने शिकार को पूरा निगल जाता था।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं! इसका सिर सिर्फ 50 सेंटीमीटर लंबा और थूथन करीब 30 सेंटीमीटर का होता था, यानी ये आपको पूरा निगल नहीं सकता।

पत्थरों के बीच मौत

स्टिक्सोसोरस के पेट में मिले फॉसिल्स से पता चला है कि यह पत्थर निगलता था, जो इसके भोजन को पचाने में मदद करते थे। अगर ये आपको निगल भी लेता, तो आप उसके पेट के इन पत्थरों के बीच फंसकर दम तोड़ सकते थे। ये एक अजीब और भयानक मौत होती!

क्या आप इससे बच सकते हैं?

अगर कभी आपका सामना इस जीव से हो, तो शार्क के हमले जैसी तकनीक अपनाएं। घबराएं नहीं, बल्कि खुद को बड़ा और डरावना दिखाने की कोशिश करें। स्टिक्सोसोरस शायद आपको छोड़कर किसी छोटी मछली या स्क्विड की तलाश में चला जाए।

हालांकि, ये विशालकाय जीव किलर व्हेल्स और शार्क्स के मुकाबले कमजोर था, जो इसे अपना शिकार बना लेते थे। इसके अलावा, क्लाइमेट चेंज और समुद्र के ठंडे तापमान के चलते स्टिक्सोसोरस का अस्तित्व मुश्किल में पड़ गया था।

क्या हम इसे खा सकते थे?

अगर स्टिक्सोसोरस आज जिंदा होता, तो क्या इसे खाया जा सकता था? शायद! इसका स्वाद कुछ इगुआना जैसा हो सकता था, जिसमें मछली जैसा फ्लेवर होता। हालांकि, रेंगने वाले जीवों को खाने से होने वाले वायरस और परजीवी एक बड़ा जोखिम होते।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url